नर्से चिकित्सालय की होती हैं रीढ़ : डॉ.पवन कुमार

  • बलरामपुर अस्पताल में मना नर्सेज दिवस
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में नर्सेज दिवस धूमधाम से मनाया गया। रविवार को अन्तरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर अस्पताल परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लेडी विथ लैम्प फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डा.पवन कुमार अरुण,सीएमएस डॉ.एनबी सिंह, नीलम गुप्ता एएनएस,अशोक कुमार महामंत्री, राजकीय नर्सेज संघ , एवं गिंताशु वर्मा, आईनिस चार्ल्स, अमिता रौस,स्मिता मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में फ्लोरेंस नाइटेंगल के चित्र पर माल्यार्पण कर सेवानिवृत्त सहायक नर्सिंग अधीक्षक सुमन वर्मा,मिथिलेश दिक्षित, कबुतरा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वहीं निदेशक डा. पवन कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि नर्सेज चिकित्सालयों की रीढ़ होती है,आप लोग अपना अपना कार्य बहुत ही अच्छे से करती है, आप लोगों का चिकित्सालय प्रशासन भी पूरा ख्याल रखता है। साथ ही डॉ. एनबी सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि फ्लोरेंस नाइटेंगल के बताए हुए पदचिन्हों पर चलने का सदैव प्रयास करें। इसी क्रम में अशोक कुमार ने अपनी मांगो से भी सभी को अवगत कराते हुए कहा कि सरकार, शासन प्रशासन को नर्सेज की मांगो पर भी ध्यान देना चाहिए जैसे, पदनाम, गृह जनपद तैनाती,पदोन्नति,चिकित्सालय से लेकर निदेशालय तक के लगभग ज्यादातर पद खाली पड़े है और शासन प्रशासन भी मौन बैठा है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयो में कैर्च की व्यवस्था पर शासन स्तर पर सहमति के बावजूद अभी तक नही बने है।
 
जिससे महिलाओं के अपने डयूटी पर काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है,पुरानी पेंशन बहाल करने का मुद्दा भी आज सभी ने बोला कि पुरानी पेंशन बहाल करो, मांगो का जिक्र किया गया। इसी क्रम में नर्सिंग छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रतिमा पर कैंडिल जलाकर शपथ ली। इसके अलावा कार्यक्रम का समापन संगीत और गेम खेलने के पश्चात लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। 
 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.