लखनऊ : नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 26 नवंबर को, 4000 से अधिक पर्यवेक्षक होंगे तैनात

लखनऊ: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 26 नवंबर को होगी। इस परीक्षा को कराने का जिम्मा किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने उठाया है। यह परीक्षा पांच शहरों में एक साथ आयोजित की जायेगी। जिन शहरों में परीक्षा आयोजित होनी हैं उनमें आगरा, ग्रेटर नोएडा, प्रयागराज, गोरखपुर और लखनऊ शामिल है। परीक्षा के लिए इन पांच शहरों में 134 केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें 4000 से अधिक पर्यवेक्षक तैनात होंगे। जिसमें केजीएमयू के लगभग 300 पर्यवेक्षक होंगे।

इस परीक्षा में पारदर्शिता बनाये रखने और सुरक्षा की दृष्टि से केजीएमयू की तरफ से निगरानी के लिए उन्नत तकनीक एआई का इस्तेमाल किया जायेगा। इस परीक्षा में 63,000 से अधिक उम्मीदवार भाग लेने वाले हैं। नकली पहचान बनाकर परीक्षा देने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। इस तरह का कोई भी मामला सामने आने पर उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा। उम्मीदवार की पहचान की सटीकता के लिए उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

यह भी पढ़े - FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0

केजीएमयू प्रशासन की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि परीक्षा पेपर-पेन आधारित होगी, जिसमें नकारात्मक अंकन के साथ 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की नीति के अनुसार, उम्मीदवारों को केवल अपने प्रवेश पत्र और आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। किसी भी पेन, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, या विभिन्न प्रकार के आभूषणों सहित धातु की वस्तुओं की अनुमति नहीं होगी। उच्चतम स्तर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर शारीरिक और मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। परीक्षा में हिस्सा लेने उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र केजीएमयू की आधिकारिक वेबसाइट kgmu.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.