Lucknow News: 'लवली मॉर्निंग' का स्टेटस लगाने के कुछ देर बाद गोमती में मिली युवती की लाश

लखनऊ: शनिवार सुबह गोमती रिवर फ्रंट पर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय आराधना मिश्रा का शव नदी में उतराता मिला। आराधना ने कुछ ही समय पहले व्हाट्सएप पर “लवली मॉर्निंग” लिखकर टहलने का स्टेटस साझा किया था। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसका शव नदी में पाया गया।

पुलिस के मुताबिक, आराधना शनिवार सुबह करीब 7 बजे कैब से रिवर फ्रंट पहुंची थी और वहां गोमती किनारे टहल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह नदी किनारे खड़ी होकर नीचे झांक रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नदी में गिर गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़े - लखनऊ में राजनाथ सिंह ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा— हर चुनौती से निपटने में सक्षम है भारत

आराधना मूल रूप से बहराइच की रहने वाली थी और लखनऊ के चिनहट स्थित कमता में अपनी सहेली अनु के साथ किराए पर रहकर एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थी। पुलिस को अब तक किसी भी तरह की साजिश या संदिग्ध गतिविधि के साक्ष्य नहीं मिले हैं और परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार में पिता बृजराज मिश्रा, मां और भाई हर्षित हैं।

डालीगंज में गोमती नदी से मिला लापता बुजुर्ग का शव

इसी दिन, डालीगंज पुल के पास गोमती नदी से एक और शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान 85 वर्षीय बलवीर सिंह के रूप में हुई है। बलवीर सिंह इंदिरानगर बी-ब्लॉक के निवासी थे और पिछले सात दिनों से लापता थे। उनके बेटे कुलदीप ने शव की शिनाख्त की। कुलदीप ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे और कुछ साल पहले उनकी मां का देहांत हो चुका है। दोनों घटनाओं ने शहरवासियों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.