Lucknow News: केस वापस न लेने पर सीएचओ को धमकी, सोशल मीडिया पर किया बदनाम

लखनऊ। सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने वाले एक युवक ने स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) को मध्यप्रदेश बुलाकर शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उसका दावा है कि पुलिस ने चार्जशीट दाखिल करते समय दुष्कर्म की धारा हटा दी। अब आरोपी केस वापस लेने का दबाव बना रहा है और पीड़िता व उसके परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहा है।

सोशल मीडिया से दोस्ती, फिर धोखा

पीड़िता, जो गोरखपुर में कार्यरत है, ने पुलिस को बताया कि उसकी सोशल मीडिया के जरिए बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी धीरज ठाकुर से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने उसे मध्यप्रदेश बुलाया, जहां उसने धोखे से पीड़िता का मानसिक और शारीरिक शोषण किया।

यह भी पढ़े - राहुल और अखिलेश नकारात्मक राजनीति कर रहे : ब्रजेश पाठक

रिपोर्ट दर्ज, लेकिन दुष्कर्म की धारा हटाई गई

पीड़िता ने 7 जनवरी 2021 को पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने पहले दुष्कर्म की धारा जोड़ी, लेकिन चार्जशीट दाखिल करते समय इस धारा को हटा दिया।

आरोपी की धमकियां और बदनाम करने की कोशिश

चार्जशीट से दुष्कर्म की धारा हटने के बाद आरोपी और अधिक मनबढ़ हो गया। अब वह पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। इसके अलावा, उसने अश्लील मैसेज भेजकर सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने और उसके परिवार को फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पीड़िता ने दोबारा पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.