Lucknow News : अपार्टमेंट की लिफ्ट डक्ट में गिरकर अधेड़ की मौत, 222 परिवारों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया

लखनऊ : बीबीडी क्षेत्र के अनौरा कला स्थित साईं यश रेजिडेंट अपार्टमेंट में गुरुवार को दर्दनाक हादसे में 53 वर्षीय विजय यादव की मौत हो गई। विजय अपार्टमेंट की लिफ्ट डक्ट में गिर गए थे। हादसे के बाद अपार्टमेंट के 222 परिवारों ने बिल्डर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन विजय का शव लेकर उनके पैतृक गांव गाजीपुर रवाना हो गए। मृतक के भाई अजय यादव ने बताया कि विजय कई बीमारियों से जूझ रहे थे। दृष्टिदोष और किडनी की बीमारी के चलते उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर की नौकरी भी छोड़ दी थी। उनका इलाज लखनऊ के एसजीपीजीआई में चल रहा था।

यह भी पढ़े - यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी चुनाव की तारीख

9 जुलाई को विजय इलाज के सिलसिले में लखनऊ आए थे और गोरखपुर निवासी अपने दोस्त सुधीर गुप्ता के फ्लैट नंबर 500 में रुके थे।

गुरुवार को शाम करीब लिफ्ट के पास जाते समय हादसा हुआ। अपार्टमेंट निवासियों के अनुसार, विजय ने लिफ्ट बटन दबाई थी, लिफ्ट नीचे आ रही थी लेकिन आठवीं मंजिल से किसी ने लिफ्ट को रिकॉल कर लिया। कम दिखने के कारण विजय ने चैनल गेट खोल दिया और आगे बढ़ते ही डक्ट में जा गिरे। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो विजय को नीचे बेसमेंट में मृत पाया गया।

हादसे के बाद साईं यश अपार्टमेंट के निवासियों में रोष है। सभी 222 परिवारों ने बिल्डर की घोर लापरवाही की शिकायत की है। अपार्टमेंट में लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था, डक्ट की सुरक्षा कवच और आपातकालीन उपायों को लेकर पहले भी कई बार निवासियों ने चिंता जताई थी।

मृतक विजय यादव के परिवार में पत्नी आरती, बेटी अपेक्षा और बेटा अस्तित्व हैं। परिजन अंतिम संस्कार के बाद बिल्डर और प्रबंधन के खिलाफ तहरीर देने की बात कह रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.