- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, घायलों से करेंगे...
Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, घटनास्थल का लिया जायजा, घायलों से करेंगे मुलाकात
लखनऊ। राजधानी के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद सोमवार शाम लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे घटनास्थल पहुंचकर उन्होंने हालात का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
घायलों से मिलेंगे राजनाथ सिंह
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद रक्षा मंत्री का पहुंचने का कार्यक्रम है। वहां वह अग्निकांड में घायल हुए छात्रों और अन्य पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानेंगे। साथ ही चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था की जानकारी लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।
15 छात्रों की मौत, कई घायल
गौरतलब है कि सोमवार दोपहर अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित एक कोचिंग एवं एनीमेशन सेंटर में भीषण आग लग गई थी। हादसे में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।
नेताओं ने जताया शोक
इस हृदयविदारक घटना पर मुख्यमंत्री , उपमुख्यमंत्री , बसपा प्रमुख तथा सपा अध्यक्ष सहित कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के कारणों और सुरक्षा मानकों में हुई संभावित लापरवाही की पड़ताल की जा रही है।
