लखनऊ: धर्मवीर प्रजापति का जेल अधिकारियों को निर्देश, कैदियों के लिए पूजा-पाठ, फलाहार की हो व्यवस्था

लखनऊ:  नवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। यूपी में भी मां दुर्गा की मूर्ति और पंडालों को स्थापित कर हर्षोल्लास के साथ नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने नवरात्रि को लेकर जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जेल मंत्री ने कहा कि नवरात्रि में व्रत रखने वाले कैदियों के लिए समुचित व्यवस्था की जाए और उन्होंने प्रदेश के सभी जेल अधिकारियों को जेल के अंदर ही माता रानी की पूजा पाठ की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर आदिशक्ति की पूजा पूरे देश में की जाती है। ऐसे में जेल में बंद कैदी भी माता रानी का व्रत रखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसको लेकर सभी जेल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि व्रत रखने वाले कैदियों के लिए फलाहार की व्यवस्था कराई जाए और किसी भी प्रकार की कोई कमी न होने पाए।

यह भी पढ़े - UP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों के तबादले, मेरठ से संभल और गोंडा तक बदले पुलिस कप्तान

खबरें और भी हैं

Latest News

भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
भोपाल, अगस्त 2026। जर्मनी के प्रमुख किचन ब्रांड्स में शामिल नोल्टे कुचेन ने भारत में अपनी मौजूदगी को और मजबूत...
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.