Lucknow Crime: नशे के आदी बेटे ने पिता के सर पर मारा हथौड़ा, मौके पर हुई मौत

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पुत्र ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। ‌ बेटे ने पिता के सर पर हथौड़े से हमला किया जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी 35 वर्षी हेमंत नशे का आदी है बीती रात वह अपने पिता के पास पहुंचा और पैसे की डिमांड करने लगा, इस दौरान दोनों के बीच में नोकझोंक हुई और बेटे ने 72 वर्षी पिता खुशीराम के सर पर हथौड़े से हमला कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है इंस्पेक्टर गाजीपुर ने बताया कि मृतक 72 वर्षीय खुशीराम के दो बेटे हैं दोनों एक ही मकान में रहते हैं। देर रात आरोपी हेमंत नशे की हालत में घर पहुंचा था। अक्सर वह नशा करने के लिए पिता से पैसे मांगता था । बीती रात भी वह पिता से पैसे मांग रहा था पिता बेटे की हरकत से परेशान थे। इस बार पैसा देने से मना किया तो दोनों के बीच में विवाद होने लगा विवाद इतना बड़ा की बेटे ने आक्रोश में आकर पिता के ऊपर हमला कर दिया जिस खुशी राम की मौत हो गई।

यह भी पढ़े - यूपी में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हेमंत को हिरासत में ले लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पड़ोस के लोगों ने बताया कि हेमंत शुरुआत से ही बिगड़ैल रहा है वह नशे का आदी है अक्सर नशा करने के लिए वह पैसे की डिमांड करता रहता था। घर वाले उससे काफी परेशान थे। तमाम प्रयास करने के बावजूद भी हेमंत के नशे की आदत नहीं छूट रही थी जिससे परिवार वालों ने उससे किनारा कर रखा था।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.