Ballia News : शराब के नशे में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, बड़े भाई पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सरनी गांव में रविवार देर शाम दो भाइयों के बीच घरेलू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। नशे की हालत में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी 40 वर्षीय मृत्युंजय सिंह रविवार शाम लखनापार से लौटे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके छोटे भाई रामजी सिंह से कहासुनी शुरू हो गई। बहस धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन तभी गुस्से में आकर छोटे भाई ने धारदार हथियार से बड़े भाई पर वार कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News: पूर्व प्रधान व्यास वर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

इस हमले में मृत्युंजय की जांघ में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उन्हें तत्काल सिकंदरपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी बलिया में सरयू का कहर: कई मकान नदी में समाए, सैकड़ों परिवारों पर मंडराया संकट; कटान पीड़ितों का धरना जारी
बलिया। सरयू नदी का कटान बैरिया और बांसडीह क्षेत्र में लगातार भयावह होता जा रहा है। बैरिया तहसील के गोपालनगर...
NEET-UG विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
UP News: मामूली विवाद में चली कुल्हाड़ी, एक युवक गंभीर; वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान ने सौंपा इस्तीफा, छात्रों का आंदोलन जारी; लिखित आश्वासन तक धरना खत्म नहीं करने का ऐलान
UP News: पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरोह का बदमाश घायल, अवैध तमंचा और बिना नंबर की बाइक बरामद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.