हरदोई : पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्र के ट्रेन से कट कर हुए कई टुकड़े

हरदोई: लखनऊ में रह कर पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहा छात्र के अचानक ट्रेन की चपेट में आने से कई टुकड़े हो गए। लखनऊ के आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर सुनते ही शहर में कोहराम मच गया। छात्र के घर वाले अपने इकलौते लाल की मौत होने से बेहाल है।

बताया गया है कि कोतवाली शहर के मोहल्ला आलू थोक निवासी आशीष मिश्रा मार्केटिंग का काम करते हैं। उनका इकलौता बेटा 19 वर्षीय कार्तिकेय मिश्रा लखनऊ के पारा इलाके में अपने मकान में दादी के साथ रह कर ऐरा मेडिकल कालेज में पैरामेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। आशीष मिश्रा ने करीब दो साल पहले साण्डी रोड श्रवण देवी मंदिर के पास नया मकान बनाया है।

यह भी पढ़े - यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले; नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

बात गुरुवार की है, कार्तिकेय ने करीब 7 बजे दादी को दौड़ लगाने की बात कह कर घर से निकला था। लेकिन 8 बजे तक जब वह वापस नहीं लौटा तो दादी ने उसे फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इस पर दादी ने आशीष मिश्रा को फोन पर बताया कि कार्तिकेय काफी देर से वापस नहीं लौटा,उसके काफी देर बाद आरपीएफ की तरफ से आशीष मिश्रा को कॉल कर बताया गया कि कार्तिकेय ट्रेन हादसे का शिकार हो गया। इसका पता होते ही घर वाले बिलखते हुए लखनऊ की तरफ दौड़ पड़े। वहां पहुंच कर उन्हें हादसे की हकीकत से सामना करना पड़ा। इधर शुक्रवार की देर रात जब कार्तिकेय का शव शहर लाया गया तो उसके घर के अंदर और बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.