लखनऊ: राजभवन में गरबा महोत्सव का हो रहा आयोजन, राज्यपाल ने किया शुभारम्भ

लखनऊ। नवरात्रि के अवसर पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव का शुभारम्भ किया। राजभवन परिसर में रविवार को माता की चौकी और मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई।

बता दें कि दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव का कार्यक्रम 23 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। वहीं दशमी के दिन मां दुर्गा का विसर्जन करने के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। दुर्गा पूजा और गरबा महोत्सव में राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के अलावा लखनऊ के कई क्षेत्रों से आए आमंत्रितजनों ने गरबा में प्रतिभाग किया और मातृ शक्ति की आराधना की।

यह भी पढ़े - FarmerChat ने पार किया 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा, Digital Green ने लॉन्च किया नया AI आधारित FarmerChat 2.0

download

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ सुधीर महादेव बोबडे, सेवानिवृत्त अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल, कुलपति जेपी पाण्डेय, कुलपति अखिलेश कुमार सिंह समेत कई अन्य लोगों   ने मां दुर्गा की आरती की।

download (1)

इसके अलावा आराधकों ने प्रधानमंत्री मोदी की रचित गरबा गीत पर हर्षोल्लास के साथ गरबा नृत्य किया। इस दौरान सभी आराधक गरबा नृत्य करते हुए काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए और गरबा नृत्य के बाद प्रसाद वितरित किया गया। वहीं इस अवसर पर आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ वासियों से गरबा में प्रतिभाग करने की अपील की।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.