- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- यादव महाकुंभ में मुख्यमंत्री यादव बोले- यादव समाज किसी एक परिवार का ठेकेदार नहीं
यादव महाकुंभ में मुख्यमंत्री यादव बोले- यादव समाज किसी एक परिवार का ठेकेदार नहीं
On
लखनऊ। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को यादव महाकुंभ में समाजवादी पार्टी और उसके मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश का जिक्र किए बिना कहा कि यादव समाज किसी एक परिवार का ठेकेदार नहीं है। उत्तर प्रदेश में चार-चार बार मुख्यमंत्री का पद जिनके घर में था उनसे पूछना चाहिए था कि उन्होंने यादव समाज के लिए क्या किया।डॉ. यादव ने लखनऊ जिले के गुड़ौरा में आयोजित यादव महाकुंभ में कहा, मैं एक किसान परिवार का बेटा अभाव एवं कठिनाइयों में पला-बढ़ा हूं। मेरे पिता राजनीति में भी नहीं हैं। मुख्यमंत्री नहीं थे। इन व्यवस्थाओं को वह जानते भी नहीं हैं लेकिन भाजपा ने हमें आगे बढ़ाने का काम किया।यादव महाकुंभ के दौरान सामने से कुछ लोगों ने पोस्टर लहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में यादवों के साथ अत्याचार हो रहा है।
खबरें और भी हैं
बंधन बैंक ने मुंबई के BKC में खोली कॉर्पोरेट बैंकिंग शाखा
By Parakh Khabar
Latest News
27 Jun 2026 07:56:59
बलिया। सड़क दुर्घटना में घायल युवक अविनाश कुमार प्रजापति की मौत के बाद जिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
