जमीनी विवाद में हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक कि हालत गंभीर

लखनऊ : जमीनी विवाद में हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक कि हालत गंभीर। मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेवड़ी गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई। मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गई। दबंगों ने फावड़े से हमला कर दो लोगों को लहूलुहान कर जख्मी कर दिया।

परिजन आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां मनीष गुप्ता की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़े - CM Yogi Visit : देवरिया और गोरखपुर में विकास परियोजनाओं की सौगात, बलिया में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण

 मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेवड़ी गाँव का है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित मनीष गुप्ता का रामाश्रय शर्मा से जमीन का विवाद था। जमीनी विवाद में हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। जिसमें मनीष गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका वाराणसी में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि वह मामले की तफ्तीश कर रही है। जांच के बाद दोषी पाये जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी Ballia News : मोबाइल चलाने को लेकर डांट से नाराज युवती टॉवर पर चढ़ी, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित उतरी
बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्वजनों की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती रविवार सुबह मोबाइल टॉवर...
परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर छात्रा का चार महीने तक यौन शोषण का आरोप, स्कूल प्रबंधक के बेटे पर केस
घास काटने गईं चार किशोरियां संदिग्ध हालात में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
एमडीएम और छात्र नामांकन में अनियमितता पर प्रधानाचार्य समेत दो के खिलाफ मुकदमा
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की ‘बोहरूपी: द गोल्डन डाकू’ ने रचा नया इतिहास, अमेरिका में रिलीज से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.