- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखनऊ
- अमौसी एयरपोर्ट बड़ा हादसा: सुरक्षा गार्ड पर गिरा लोहे का गेट, मौत
अमौसी एयरपोर्ट बड़ा हादसा: सुरक्षा गार्ड पर गिरा लोहे का गेट, मौत
On
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर शुक्रवार रात एयरपोर्ट पर सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात कर्मचारी पर लोहे का स्लाइडिंग गेट गिर गया। जिससे सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्लाइडिंग गेट में स्टॉपर न होने की वजह से जब रवि द्विवेदी ने गेट खोलने के लिए खिसकाया तो वह अचानक रवि द्विवेदी के ऊपर गिर पड़ा। लोहे का भारी गेट होने के कारण रवि गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही रवि की चीखने की आवाज अन्य लोगों ने सुनी तो वहां पहुंचकर किसी तरह रवि को गेट के नीचे से बाहर निकाल कर पास के अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खबरें और भी हैं
Latest News
23 Sep 2026 19:57:11
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
