- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, स्कूटी से कर रहीं थीं तस...
Lakhimpur Kheri News: नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार, स्कूटी से कर रहीं थीं तस्करी
On
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त के दौरान सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और गौरीफंटा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए स्कूटी सवार दो महिलाओं को 49.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिलाएं भारत से नेपाल जाने की फिराक में थीं।
यह भी पढ़े - Ballia News : एमटीसीएस में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 557 छात्रों ने उत्साह के साथ किया सहभाग
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान संदीप कौर (ग्राम त्रिकोलिया, थाना संपूर्णानगर) और काव्या गुप्ता पत्नी अनमोल गुप्ता (मोहल्ला बाजार प्रथम, पलिया) के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह भी पता लगाने का प्रयास हो रहा है कि महिलाएं इस नशीले पदार्थ को कहां से लेकर आई थीं और इसका गंतव्य क्या था।
खबरें और भी हैं
पीड़ितों के दुःख में सहभागी बनना ही सच्ची सेवा : निर्भय नारायण सिंह
By Parakh Khabar
पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा अध्यक्ष, सिर सजा प्रदेश नेतृत्व का ताज
By Parakh Khabar
Latest News
14 Dec 2025 20:23:27
बदायूं। रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश को लेकर जिला प्रशासन का अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सिटी...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
