Lakhimpur Kheri News: ट्रक की टक्कर से उत्तराखंड के बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

केशवापुर। लखीमपुर-गोला नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोला सीएचसी भेज दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

उत्तराखंड के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठी निवासी मोहित सरोडी (35) पुत्र प्रकाश चंद बाइक से गोला होते हुए लखीमपुर जा रहे थे। जब वह रजौरा मोड़ के पास पहुंचे, तभी लखीमपुर की ओर से आ रही गन्ना लदी ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहित सरोडी सड़क पर गिर गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब में मिले कागजातों के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।

कोतवाली पुलिस ने शव को गोला सीएचसी में सुरक्षित रखवा दिया और मृतक के परिजनों के पहुंचने का इंतजार कर रही है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.