Lakhimpur Kheri News: वन दरोगा से अभद्रता, आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

लखीमपुर खीरी। थाना भीरा की रायपुर वन बीट में मंगलवार शाम चार बाइक सवार युवकों ने गश्त कर रहे वन दरोगा से अभद्रता की, गाली-गलौज की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा, "बाहर से नौकरी करने आए हो, औकात में रहो, नहीं तो नौकरी नहीं करने दूंगा।" इस घटना के बाद पीड़ित वन दरोगा ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गोला वन रेंज की रायपुर बीट में तैनात वन दरोगा नरेश कुमार मंगलवार शाम करीब 5:25 बजे कार से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार लोग जंगल में आते दिखाई दिए। वन दरोगा ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो उन्होंने अपने नाम क्रमशः अखिलेश राज पुत्र रामऔतार, शर्मा पुत्र बालकराम (निवासी पड़रिया तुला), विजय कुमार उर्फ वर्मा राज और लालता प्रसाद पुत्र डालचंद (निवासी वैबहा मुन्नू सिंह) बताए।

यह भी पढ़े - मेले में महिलाओं से कुंडल लूटे, एक व्यक्ति का पर्स भी चोरी

जब वन दरोगा ने जंगल में अनधिकृत प्रवेश को लेकर पूछताछ की, तो चारों युवक भड़क गए। उन्होंने गाली-गलौज की और हमलावर हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ देर बाद वे दोबारा आए और फिर धमकाने लगे।

वन दरोगा की शिकायत पर थाना भीरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.