Lakhimpur Kheri News: धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर एसपी ने दिए सख्त निर्देश

लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन सभागार में एसपी संकल्प शर्मा ने अपराध समीक्षा बैठक की, जिसमें जिलेभर के थानों में लूट, चोरी, महिला अपराधों सहित अन्य मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने सीओ और थाना प्रभारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके साथ ही एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए और इसका सख्ती से पालन कराया जाए।

सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समाधान

अपराध समीक्षा बैठक से पहले सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न थानों से आए पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

गंभीर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के आदेश

बैठक में एसपी ने कहा कि—

  • हत्या, डकैती और लूट जैसे गंभीर अपराधों का जल्द निस्तारण हो।
  • वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
  • महिला अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
  • अभ्यस्त अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए।
  • शराब माफियाओं और संगठित अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो।
  • गुंडा एक्ट, एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों पर सख्ती बरती जाए।
  • जन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जल्द निस्तारण कराया जाए।
  • अवैध टैक्सी स्टैंड और जमानत पर छूटे अपराधियों पर कार्रवाई

एसपी ने निर्देश दिया कि जिले में कहीं भी अवैध टैक्सी स्टैंड नहीं होना चाहिए। यदि किसी स्थान पर अवैध टैक्सी स्टैंड पाया गया, तो संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई होगी।

इसके अलावा, जमानत पर छूटे अपराधियों की जमानत निरस्त कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में एएसपी पवन गौतम (पूर्वी), एएसपी नैपाल सिंह (पश्चिमी), सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक और एसओ मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई महोबा में दो PCS अफसरों की प्रेम कहानी ने लिया शादी का रूप, चित्रकूट में हुई सगाई
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
लखनऊ के ‘शर्मा जी की चाय’ के ऑनलाइन ऑर्डर में 7 गुना से ज्यादा उछाल, 2019 के 6,984 से बढ़कर 2025 में 50,054 पार
‘यादें’ के नए ट्रैक में सामाजिक मान्यताओं को चुनौती देंगे डॉ. देव, इक़बाल खान बोले- “मानवता के रास्ते में कोई भी सामाजिक नियम आड़े नहीं आना चाहिए”
‘यादें’ के नए ट्रैक के लिए इकबाल खान ने बदली आवाज़ का अंदाज़, बोले- “स्त्रैण गुण लाने के लिए कीं खास वॉइस एक्सरसाइज”
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शानदार प्रदर्शन, दूसरी तिमाही में PAT 196.5% बढ़कर ₹1,045 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.