Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल सीमा पर स्मैक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: कोतवाली तिकुनिया की बेलरायां चौकी पुलिस ने एसएसबी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाते हुए मरिया घाट से एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चार ग्राम स्मैक बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

संयुक्त चेकिंग अभियान में गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बेलरायां चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार यादव और एसएसबी चौकी प्रभारी एसआई गड़वीर सिंह अपनी टीम के साथ सीमा पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मोहाना नदी के मरिया घाट पर एक संदिग्ध युवक फोर्स को देखकर भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस और एसएसबी जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विमल मल्ल पुत्र मादर मल्ल, निवासी कोटा तुलसीपुर-6, थाना बउनिया, जिला कैलाली (नेपाल) बताया।

स्मैक बरामद, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से चार ग्राम स्मैक बरामद की। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया। बेलरायां चौकी इंचार्ज की तहरीर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था राम मंदिर परिसर में सभी मंदिरों के दर्शन अब बिना पास के, बढ़ी भीड़ तो फिर लागू होगी पुरानी व्यवस्था
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर में स्थित सभी प्रमुख और पूरक मंदिरों के दर्शन के...
‘दिव्य प्रेम’ में गूँजा ‘दिव्य फोर्स’ का दमदार रैप, बच्चों की अनोखी शक्तियों ने बढ़ाया रोमांच
एबी डी विलियर्स बने काबुनी के सुपर कोच, युवा खिलाड़ियों को मिलेगी एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग
‘ऑफिस ऑफिस सीज़न 2’ में नई लीड बनेंगी श्रुति शर्मा, बोलीं- “यह मेरे लिए सपने जैसा”
डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.