Lakhimpur Kheri News: नई बस्ती खकरा में फिर चोरी, डेढ़ लाख के जेवर ले उड़े चोर

मैगलगंज। मैगलगंज कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती खकरा में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। शनिवार रात एक घर में घुसे चोरों ने सेफ तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। खास बात यह है कि इस वारदात को बीते 24 घंटे में इसी मोहल्ले में दूसरी बड़ी चोरी के रूप में अंजाम दिया गया, जिससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

पीड़ित सोनू पुत्र मुमताज ने बताया कि बकरीद के मौके पर उनकी पत्नी ने सभी जेवर पहन रखे थे। त्योहार खत्म होने के बाद शाम को उन्होंने जेवर उतारकर सेफ में रख दिए। रात को चोर घर में घुसे और सेफ तोड़कर एक जोड़ी झुमकी, पायल और सोने की अंगूठी समेत अन्य कीमती जेवर लेकर फरार हो गए।

रात करीब एक बजे सोनू को कुछ आहट सुनाई दी, जिससे उनकी नींद खुल गई। जब वह उठे तो चोर मौके से भाग निकले। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना तो किया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

महज एक दिन पहले इसी मोहल्ले में दो सगे भाइयों समेत तीन घरों में चोरी की घटनाएं हुई थीं, जिसमें 90 हजार रुपये नकद और छह लाख रुपये से अधिक के जेवर चोरी हुए थे। पुलिस ने उन घटनाओं की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

चोरी की बढ़ती घटनाओं और पुलिस की निष्क्रियता से मोहल्ले के लोग डरे और नाराज हैं। एक हफ्ते के भीतर इलाके में पांचवीं बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। इससे चोरों के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.