- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- लखीमपुर खीरी
- Lakhimpur Kheri News: दुधवा नेशनल पार्क में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
Lakhimpur Kheri News: दुधवा नेशनल पार्क में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी
लखीमपुर खीरी: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी
लखीमपुर खीरी: कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के गांव दीपनगर के पास स्थित दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी तुरंत पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कोतवाली चंदन चौकी क्षेत्र के गांव ढखैनी निवासी चुन्ना (28) पुत्र भिखू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों को जंगल में दिखा लटका शव
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा
मौके पर पहुंचे बेलरायां चौकी इंचार्ज अभिषेक यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतारा। पूछताछ में पता चला कि मृतक चुन्ना दीपनगर स्थित एक फार्म हाउस में काम करता था।
प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। अभी तक किसी परिजन द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
पुलिस घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मृतक की आत्महत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत कारण था या मामला किसी अन्य पहलू से जुड़ा हुआ है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
