Lakhimpur Kheri News: पेड़ काटने के विवाद में पूर्व प्रधान ने भाजपा नेता पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे मंडल महामंत्री

निघासन (लखीमपुर खीरी)। सिंगाही थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव में शुक्रवार को यूकेलिप्टस के पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान ने भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद वर्मा पर कई राउंड फायरिंग की। हालांकि, अरविंद वर्मा और उनके साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकले।

अरविंद वर्मा ने बताया कि गांव के उत्तर दिशा में उनके 16 बीघा खेत हैं, जिसमें करीब 50 यूकेलिप्टस के पेड़ लगे थे। इन पेड़ों को उन्होंने 40 हजार रुपये में एक ठेकेदार को बेचा था। जब शुक्रवार को ठेकेदार पेड़ काटने पहुंचा, तो पूर्व प्रधान ने उसे गाली देकर भगा दिया।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

इसके बाद ठेकेदार ने अरविंद वर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी। अरविंद जब खुद मौके पर पहुंचे और पेड़ कटवाने लगे, तो पहले पूर्व प्रधान वहां मौजूद नहीं थे। लेकिन जैसे ही उन्हें जानकारी मिली, वे दोनों बेटों के साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस हमले में अरविंद वर्मा और उनके साथी कमलेश ने किसी तरह खेत से भागकर जान बचाई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पूर्व प्रधान को पकड़ने के बजाय उसे छोड़ दिया।

इस संबंध में सिंगाही थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.