Lakhimpur Kheri News: जबरन गन्ना काटने पर किसान से मारपीट, तीन के खिलाफ केस दर्ज

धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के लहसोरिया पुरवा में जबरन गन्ना काटने से रोकने पर तीन लोगों ने किसान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जबरन गन्ना काटने पर विवाद

गांव सुजईकुंड़ा के मजरा लहसोरिया पुरवा निवासी श्याममूर्ति पुत्र राधे श्याम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एक बीघा खेत में आरोपियों ने जबरन गन्ना बो दिया था। भूमि पैमाइश के बाद तय हुआ कि गन्ना खेत मालिक ही काटेगा।

शनिवार को आरोपी उत्तम, सुनील और मनीराम (पुत्रगण तार किशोर) व तार किशोर (पुत्र मुन्नू) जबरन गन्ना काटने लगे। जब श्याममूर्ति ने विरोध किया तो तीनों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.