Lakhimpur Kheri News: रास्ते के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ कर दी धमकी

लखीमपुर खीरी। थाना भीरा क्षेत्र के गांव बीबीपुर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। मकान मालिक, उसकी पत्नी और बहू की पिटाई की गई, साथ ही घर में तोड़फोड़ कर सामान नष्ट कर दिया। पुलिस ने मामले में महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार फीट की गली को लेकर हुआ विवाद

गांव निवासी कुशुमा देवी (पत्नी आताराम) ने बताया कि उसके घर के सामने चार फीट चौड़ी गली थी, जो पिछले 10 वर्षों से उपयोग में थी। गली के किनारे टटिया लगी थी और आंगन में बनी रसोई पर छप्पर पड़ा था।

यह भी पढ़े - खमरिया में भीषण सड़क हादसा : ओवरलोड ऑटो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, पांच गंभीर घायल

शाम करीब छह बजे, गांव के ही सत्यराम, सर्वेश कुमार, मनोज, सुरेंद्र, अवधेश, रामरानी, नन्ही और आकाश घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मकान मालिक आताराम, उनकी पत्नी कुशुमा देवी और बहू रिंकी देवी को लाठी-डंडों से पीटा।

तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी

हमलावरों ने टटिया और छप्पर को नोच डाला, घर में रखा बक्सा और अन्य सामान भी तोड़फोड़ दिया। हमले में तीनों लोग घायल हो गए। जब पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक पुष्प राज कुशवाहा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही, घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.