Lakhimpur Kheri News: डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण, जांची भोजन की गुणवत्ता

लखीमपुर खीरी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने शुक्रवार सुबह 11 बजे अचानक जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों की सघन तलाशी कराई गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनी।

भोजन की गुणवत्ता और जेल की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने महिला बैरकों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद जेल में बनने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई। अस्पताल, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

जेल अधीक्षक को दिए गए निर्देश

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल अधीक्षक को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जेलर हरबंस कुमार पांडेय समेत जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

डीएम ने बताया कि जेल की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं और तलाशी के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.