Lakhimpur Kheri News: सात फेरे के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इनकार, कोतवाली में आपसी सहमति से टूटा रिश्ता

लखीमपुर खीरी। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जब सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इस अप्रत्याशित फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन कोतवाली में हुई आपसी बातचीत के बाद आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया गया। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

जानकारी के मुताबिक, शहर के एक निवासी ने अपनी बेटी की शादी चंडीगढ़ निवासी करनजीत से तय की थी। तीन महीने पहले तय हुए इस रिश्ते में तिलक की रस्म भी संपन्न हो चुकी थी और 23 मई को शादी की तारीख तय हुई थी। दूल्हा अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ करीब एक सप्ताह पहले ही लखीमपुर पहुंच गया था। निर्धारित तिथि पर शहर के एक मैरिज हॉल में धूमधाम से विवाह समारोह आयोजित किया गया।

शाम को जयमाला के बाद विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं। लेकिन सात फेरे लेने के बाद दुल्हन ने अचानक दूल्हे पक्ष पर नशे में गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए ससुराल जाने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे मनाने की भरसक कोशिश की, लेकिन वह अडिग रही और शादी तोड़ने की बात कह दी।

स्थिति बिगड़ती देख मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया, जहां कई घंटों की बातचीत के बाद दोनों पक्ष इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि आपसी सहमति से रिश्ता खत्म कर दिया जाए। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे को शादी में दिया गया सामान वापस करने पर सहमति जताई।

कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि लड़की किसी भी स्थिति में ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। इसलिए दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता कर विवाह संबंध को समाप्त कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.