Lakhimpur Kheri News: साले की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

पलिया कलां। थाना भीरा क्षेत्र के अंतर्गत भीरा-पलिया मार्ग पर स्थित गांव बोझवा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक अपने साले की शादी में शामिल होने जा रहा था, जब एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, थाना मैलानी क्षेत्र के गांव सुआबोझ निवासी राजू कुमार (35) पुत्र सेवक राम गुरुवार की दोपहर को अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए थाना संपूर्णानगर के गांव लगदहन जा रहा था। रास्ते में गांव बोझवा के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस 108 की मदद से घायल राजू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिजुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार और ससुराल पक्ष में मातम पसर गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.