Lakhimpur Kheri News: तेज रफ्तार वैन और बाइक की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो घायल

अमीरनगर। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के कुंभी स्थित इंडियन बैंक के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मारूति वैन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक वैन के डैशबोर्ड में फंस गई। इस टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन चालक और उसमें सवार एक अन्य युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

अमीरनगर कस्बे के पूर्व प्रधान इरफान खान की सरिया-सीमेंट की दुकान है। उनका बड़ा बेटा मुफीदुल (24) दुकान पर उनके साथ काम करता था। रविवार दोपहर वह किसी जरूरी काम से कुंभी चीनी मिल जा रहा था। इंडियन बैंक के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मारूति वैन ने ओवरटेक करने के दौरान उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक वैन के डैशबोर्ड के पास शीशा तोड़कर जा फंसी।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर आतंक मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, वन विभाग को मिली बड़ी सफलता

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

इस भीषण टक्कर में मुफीदुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वैन चालक चंद्रकांत (निवासी मितौली) और उसका साथी कुलदीप कुमार घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश Saharanpur News: पड़ोसियों के विवाद में चली गोली, 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश
सहारनपुर। देवबंद कोतवाली क्षेत्र के नन्हेड़ा सादा गांव में शुक्रवार देर रात पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप...
Ram Mandir Donation Controversy: टैक्सी ड्राइवर से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर सवालों के घेरे में, दान विवाद में नाम आने से बढ़ी चर्चा
आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आपका दिन
Ballia News: 14 जून को होगी यूपीपीएससी प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा, 13 केंद्रों पर 5643 अभ्यर्थी होंगे शामिल
Ballia News: करिहरा में 22 जून से होगी संगीतमय रामकथा, विधायक केतकी सिंह ने किया भूमि पूजन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.