- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: बांसडीहरोड में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, रात में सकुशल बरामद, एक आरोपी
Ballia News: बांसडीहरोड में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, रात में सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बांसडीहरोड बाजार के समीप गुरुवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची के अपहरण की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और देर रात घेराबंदी कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
बच्ची को ले जाते देख रामचन्द्र राम ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। घटना के बाद वह घबराई अवस्था में घर पहुंचे और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही बांसडीहरोड थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में घेराबंदी शुरू की। देर रात रोहुआ चौकी क्षेत्र से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में चंदन शाह निवासी गायघाट थाना रेवती को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
