Ballia News: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के अनुज लालबचन यादव का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के छोटे भाई लालबचन यादव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव गोसाईपुर में पूरे राजकीय और सामाजिक सम्मान के साथ संपन्न हुआ। उनके पुत्र संपूर्णानंद यादव उर्फ चुन्नू ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।

इससे पूर्व लालबचन यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके गोसाईपुर स्थित आवास पर रखा गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 161 शिकायतें, भूमि और पेंशन मामलों पर दिए सख्त निर्देश

इसके बाद निकली अंतिम यात्रा में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों एवं हजारों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। घाघरा नदी के श्मशान घाट पर नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

लालबचन यादव के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने उनके सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज सेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके निधन को सामाजिक क्षति बताया।

अंतिम संस्कार में सांसद रमाशंकर राजभर, जियाउद्दीन रिजवी, विधायक प्रभुनारायण यादव (चंदौली), विधायक वीरेंद्र यादव (गाजीपुर), पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव (जौनपुर), संग्राम सिंह यादव, राजधारी सिंह, कमलेश कुमार सिंह, संजय उपाध्याय, देवरिया सपा जिलाध्यक्ष ब्यास यादव, श्याम बहादुर सिंह, यशपाल सिंह, सुशील पांडेय ‘कान्हजी’, बीरबल राम, सुनील सिंह, संकल्प सिंह, जितेंद्र यादव, बिहारी पांडेय, रजनीश पांडेय, अमरदीप सिंह, फेंकू उपाध्याय, शिवजी सिंह, आशीष सिंह, हरिमोहन सिंह, रामायण यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी अपने छोटे भाई के निधन से गहरे शोक में दिखाई दिए। वह पूरे समय अपने अनुज के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। यह भावुक दृश्य वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम कर गया।

अंत में उपस्थित जनसमूह ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

खबरें और भी हैं

Latest News

अर्जुन पुंज बोले- ‘यादें’ की खासियत है इसकी रिलेटेबल कहानियां और ताज़गी भरे ट्विस्ट अर्जुन पुंज बोले- ‘यादें’ की खासियत है इसकी रिलेटेबल कहानियां और ताज़गी भरे ट्विस्ट
मुंबई, जून 2026। सोनी सब का लोकप्रिय शो ‘यादें’ ह्यूमर, भावनाओं और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कहानियों के अनोखे...
Ballia News: बांसडीहरोड में पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, रात में सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: शिव महापुराण कथा के चौथे दिन पं. प्रदीप मिश्रा ने बताया शिवरात्रि और प्रदोष का महत्व, शिव भक्ति का दिया संदेश
Ballia News: पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी के अनुज लालबचन यादव का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
Ballia News: नरही हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, प्रत्येक पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.