दुष्कर्म पीड़िता का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

कौशाम्बी : दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की देर शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। हत्यारोपी अशोक कुमार को पुलिस घटना के बाद से ही खोज रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे घेर लिया। घटना स्थल पर छह थानों की टीम पहुंची थी। पुलिस ने इसके एक अन्य आरोपी गुलाब को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अपने को चारों तरफ से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। महेवा घाट थाना क्षेत्र के ढेरहा गांव में दो दिन पहले एक 20 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी के पैर में तीन गोली लगी है। इसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। 

यह भी पढ़े - हमीरपुर: धर्म परिवर्तन से इनकार पर नाबालिग का निजी वीडियो वायरल करने का आरोप, दो के खिलाफ केस दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज Ballia News: बलिया के सभी ब्लॉकों में बनेंगे हेलिपैड, जमीन चिह्नित कर प्रक्रिया तेज
बलिया। वीआईपी मूवमेंट, प्रशासनिक कार्यों और आपातकालीन सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसील और विकास...
प्रेमिका की तवे से हत्या, 21 दिन बाद ऐसे कातिल तक पहुंची पुलिस
Hardoi News: चुनावी रंजिश में प्रधान पति ने साथियों संग चाचा की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
बलिया बेसिक शिक्षा की बड़ी खबर: जिला रैली/जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तिथियां घोषित, जानिए पूरा शेड्यूल
बलिया विकास भवन कर्मचारी महासंघ: द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.