- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कौशांबी
- एसओजी टीम के साथ मिलकर पुलिस नें मुठभेड़ में 25000 का इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार
एसओजी टीम के साथ मिलकर पुलिस नें मुठभेड़ में 25000 का इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार
कौशाम्बी । महेवा घाट थाना पुलिस जिले की एसओजी टीम के साथ मिलकर पुलिस मुड़भेड़ में 25000 के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसके निशान देही पर पुलिस ने एक असलहा बनाने फैक्ट्री से 11 पूर्ण निर्मित व दो अर्ध निर्मित असलहा 3 कारतूस भारी मात्रा में असला बनाने के उपकरण बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर महेवा घाट थाना पुलिस एस ओजी कि संयुक्त टीम ने भवनसुरी गांव के पास यमुना तलहटी पर बंद पड़े धर्मकांटा के कमरे में छापा मारी किया पुलिस देख कर अभियुक्त समीर अहमद निवासी गोविंदपुर गोरियों थाना सैनी पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार के लिया और धर्म कांटा के कमरे ले जाकर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री से 11 निर्मित दो अर्ध निर्मित असलहा के साथ असलहा बनाने के उपकरण भारी मत्रा में बरामद किया पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध विभिन्न जनपदों 11 से अधिक आपराधिक मुकदमा पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध महेवाघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
