कासगंज: अज्ञात युवक की जलाकर हत्या, नहर पटरी पर फेंका शव

गंजडुंडवारा: गंजडुंडवारा क्षेत्र में नहर पटरी के किनारे अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। उसका शव अधजला है। चेहरे पर चोट के निशान है। सूचना पर पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे है। शिनाख्त के प्रयास किए गए है, लेकिन देर शाम तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। 

रविवार सुबह गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के ही गांव गुड़ियाई के नहर पटरी पर लगभग 25 वर्षीय युवक का अधजला शव पड़ा हुआ है। जिसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। चेहरे पर चोट के निशान है। सूचना पर गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी रामप्रकाश गौतम, सीओ डीके पंत मौके पर पहुंचे।

उसके बाद एएसपी जितेंद्र दुबे ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पाया कि अज्ञात युवक का शव अधजला पड़ा हुआ था। जिसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका प्रतीत हुई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए।

आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन कोई भी शिनाख्त नहीं हो सकी। फिर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत का सही कारण जान सकेगी। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सहारा लेते हुए पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास तेज किए है।

बुलाई गई फोरेंसिक टीम, लिए गए नमूने

शव की सूचना पर पहुंचे एएसपी ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर बुलाई। टीम ने नमूने संकलित किए है और जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए है। अब फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना मिली कि नहर पटरी के किनारे अधजला शव पड़ा हुआ है। चेहरे पर चोट के निशान है। सूचना पर पुलिस पहुंची। मैने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रयास किया जा रहा है। - जितेंद्र दुबे, एएसपी

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
बलिया। खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा और घाघरा ने बलिया में चिंता बढ़ा दी है। शहर के...
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
दिल्ली: बच्चे को दवा देने को लेकर विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.