- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कासगंज
- कासगंज: सोरों पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दो वांछित, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए अवैध असलाह...
कासगंज: सोरों पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए दो वांछित, आरोपियों के कब्जे से बरामद हुए अवैध असलाह और बाइक
सोरोंजी: सोरों कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पशु अधिनियम के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लने से एक बदमाश घायल हुआ है। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध असलाह, बाइक व नगदी बरामद हुई है।
आत्म रक्षा के लिए पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से एक आरोपी को गोली जा लगी। जिससे वह घायल हो कर गिर पड़ा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के हिरासत में ले लिया। प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना सलीम कुरैशी निवासी छप्पर वाली गली बड्डू नगर व दूसरे ने नदीम कुरैशी बताया है। दोनों आरोपी सगे भाई है।
आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व बाइक व छह हजार रूपये की नगदी बरामद हुई है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसका उपचार कराया ज रहा है। जबकि नदीम को जेल भेजा है।
मुठभेड़ की खबर पर पहुंचे अधिकारी
सोरों कोतवाली पुलिस की बदमाश से हुई मुठभेड़ की जानकारी आला अधिकारियों को मिली तो एएसपी जितेंद्र दुबे व सीओ सदर अजीत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है।
