UP News: नशीला पदार्थ सुंघाकर मां और बेटियों से की हैवानियत… पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट, दर-दर भटक रही पीड़िता, जानिए- मामला

कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के बारासिरोही में आरोपियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर मां और बेटियों से गैंगरेप किया। पीड़िता थाने के चक्कर लगाती रहीं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की।

कानपुर: कल्याणपुर थानाक्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां चार सितंबर की रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए युवकों ने सो रही मां और दो बेटियों को नशीला पदार्थ सुंघाकर तीनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह होश आने के बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से की।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके आरोप को निराधार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की न ही तीनों का मेडिकल कराया। एक माह से न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिलाएं कानपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों को आपबीती बताएंगी।

बारासिरोही निवासी एक महिला ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर उसके व बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के अनुसार चार सितंबर की रात वह अपनी दो बेटियों के साथ घर में सो रही थी। तभी छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए मोहल्ले के कुछ युवकों ने उन्हें व उनकी बेटियों को कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।

सुबह उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की, तो पुलिस ने बिना उनका मेडिकल कारण ही उनके आरोपों को झूठा बता दिया। एक माह से थाने का चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

थाना पुलिस पीड़ितों को टरकाने में बदनाम

कल्याणपुर पुलिस शुरू से बड़े मामलों को दबाने में बदनाम रही है। पूर्व में भी ऐसे कई मामले रहे हैं, जिनमें पुलिसिया लापरवाही सामने आई। आगे चलकर उन्हीं घटनाओं ने बड़ा रूप ले लिया। उपरोक्त मामले में भी पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने दूसरे दिन थाने पहुंचकर घटना की जानकरी दी, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह न्याय के लिए चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।- विकास कुमार पांडेय, एसीपी कल्याणपुर

खबरें और भी हैं

Latest News

यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित यूएई के मंत्री शेख नहयान बिन मुबारक अल नहयान ने बीएनडब्ल्यू डेवलपमेंट्स के चेयरमैन डॉ. अंकुर अग्रवाल को किया सम्मानित
दिल्ली-एनसीआर, नवंबर 2026। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में आयोजित आठवें नेशनल फेस्टिवल ऑफ टॉलरेंस एंड कोएग्जिस्टेंस...
दिवाली के जश्न के बीच गिरधर और शनाया गिरफ्तार, ‘हमारी राधा’ में आएगा नया ट्विस्ट
श्रद्धा आर्या का खुलासा, 13 साल पहले गौरव खन्ना के साथ किया था मॉक शूट, अब ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में बनेगी जोड़ी
आईसीआईसीआई लाइफ सिग्नेचर पेंशन प्लान सेवानिवृत्ति के साथ अगली पीढ़ी के लिए विरासत बनाने का विकल्प
‘मेरी वाली चुड़ैल है’ गाने का अंदाज अनोखा और चुलबुला है : अमित मिश्रा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.