कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ महिला कांस्टेबलों ने यूट्यूब वीडियो देखकर गर्भवती महिला की कराई सफल डिलीवरी

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) की महिला कांस्टेबलों ने अपनी बुद्धिमत्ता और हिम्मत का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला की सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई। प्रसव के दौरान डॉक्टरों की अनुपस्थिति में यूट्यूब वीडियो देखकर उन्होंने यह साहसिक कार्य किया। बाद में डॉक्टरों ने महिला और नवजात की जांच कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

कैसे हुआ यह अनोखा प्रसव

मंगलवार रात समस्तीपुर, बिहार निवासी गीता कुमारी (23) अपने पति संतोष कुमार के साथ जयपुर से पटना गुवाहाटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। ट्रेन दो घंटे की देरी से कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर पहुंची, तभी जनरल डिब्बे में सवार गीता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

यह भी पढ़े - Kanpur News : कानपुर में ऑटो चालक पर फायरिंग, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश; हिस्ट्रीशीटर के दो साथी पकड़े गए

आरपीएफ टीम ने तुरंत डॉक्टरों को सूचना दी, लेकिन महिला की हालत बिगड़ने लगी। इस कठिन स्थिति में आरपीएफ कांस्टेबल सुषमा और रश्मि भी मौके पर पहुंचीं। बिना किसी अनुभव के होने के बावजूद, उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर यात्रियों की मदद से महिला की सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई।

डॉक्टरों ने किया मां-बच्चे का परीक्षण

कुछ देर बाद मधुराज हॉस्पिटल के डॉक्टर रंजीत सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और मां-बच्चे की स्थिति जांचने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद महिला और नवजात को डिस्चार्ज कर दिया गया।

महिला कांस्टेबलों की बहादुरी की हो रही सराहना

इस पूरे घटनाक्रम के बाद आरपीएफ कांस्टेबल सुषमा और रश्मि की बहादुरी और सूझबूझ की चारों ओर प्रशंसा हो रही है। बिना किसी मेडिकल ट्रेनिंग के, उन्होंने आपात स्थिति में गीता कुमारी और उसके बच्चे की जान बचाई।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना बलिया में रोहित पाण्डेय हत्याकांड: दो अभियुक्तों को 14-14 वर्ष का सश्रम कारावास, 87 हजार रुपये जुर्माना
बलिया। जिले में हत्या के एक मामले में न्यायालय ने दो अभियुक्तों को 14 वर्ष के सश्रम कारावास और कुल...
प्रेमनाथ जी की 100वीं जयंती पर ज़ी क्लासिक पेश करेगा ‘अमर प्रेमनाथ’, याद की जाएगी दिग्गज अभिनेता की फिल्मी विरासत
धनतेरस पर ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर बोलीं, “प्यार से परिपूर्ण घर ही असली दौलत है”
बचपन की दिवाली की यादों में खोए सोनी सब के कलाकार, भाई-बहनों के साथ जश्न से लेकर घर की सजावट तक साझा किए खास पल
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में दोहरी भूमिका निभाने पर मुस्कान बामने बोलीं, “शॉन और शनाया के बीच स्विच करना कई बार चुनौतीपूर्ण था”
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.