कानपुर: शादी तुड़वाने के लिए युवती के ससुराल भेजे आपत्तिजनक मैसेज, धमकियों से सहमा परिवार

Kanpur News। चकेरी थाना क्षेत्र में एक युवती को परेशान कर रहे युवक ने अब उसकी शादी तुड़वाने की कोशिश शुरू कर दी है। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक उनकी बेटी के होने वाले ससुराल में गलत और एडिट की गई तस्वीरें व आपत्तिजनक मैसेज भेजकर रिश्ता तोड़वाना चाहता है। विरोध करने पर उसने बेटी के अपहरण और पूरे परिवार की हत्या की धमकी भी दी है।

तीन साल से कर रहा था पीछा

पीड़ित पिता ने बताया कि जूही हरी कॉलोनी निवासी शुभम नामक युवक बीते तीन साल से उनकी बेटी को स्कूल और घर के रास्ते में परेशान करता था। उन्होंने शुभम के परिवार से शिकायत की थी, जिसके बाद युवक ने माफीनामा लिखकर दोबारा परेशान न करने का वादा किया था।

यह भी पढ़े - कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल

शादी तय होते ही फिर से शुरू की हरकतें

हाल ही में जब परिवार ने युवती की शादी तय की, तो शुभम को इसकी जानकारी लगते ही उसने युवती की एडिट की गई फोटो और गलत मैसेज होने वाले ससुरालवालों को भेजने शुरू कर दिए। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो युवक ने अपहरण और हत्या की धमकी दी। इससे पूरा परिवार डरा-सहमा है।

पीड़ित ने चकेरी थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.