Kanpur Crime: कबाड़ी हत्याकांड में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में दोस्त ने की हत्या, असम से गिरफ्तार.

कानपुर: जाजमऊ में कबाड़ी की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। हत्यारोपी असरूद्दीन को कबाड़ी पर उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था। पुलिस ने हत्यारोपी असरूद्दीन को असम से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त होने वाला चाकू भी बरामद कर लिया है। 

मूलरूप से असम के बरपेटा निवासी 22 साल का कबाड़ी सादिक जाजमऊ के ताड़बगिया में झुग्गी डालकर रहता था। नौ जनवरी को सादिक की हत्या उसके दोस्त असरूद्दीन ने चाकू से गला रेतकर कर दी थी। 

यह भी पढ़े - Kanpur Crime News: प्रेमी के उकसाने पर पत्नी ने की पति की हत्या का आरोप, मोबाइल पर बात करते हुए किया था चाकू से हमला

असरूद्दीन असम के सोनिखपुर जनपद थाना धेकाघुली ग्राम का निवासी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी असम भाग गया था। जिसके बाद जाजमऊ पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को उसकी ससुराल ग्राम जोरतोकबी थाना खटखटी जनपद ईस्ट कार्बी ओंगलोंग असम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 

उसने बताया कि उसे सादिक और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का शक था, जिस वजह से नौ जनवरी को पहले उसने सादिक के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद चाकू से गला रेतकर सादिक की हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी अरविन्द ङ्क्षसह सिसोदिया ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हुआ चाकू बरामद करने के बाद जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल आज का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए...
Ballia News: पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पुणे जाने से पहले पहुंचा था ससुराल
Ballia News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में भव्य आयोजन, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया योगाभ्यास
Ballia News: बेरूआरबारी में 22 जून से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने किया आयोजन स्थल का निरीक्षण
Ballia News: कमीशनखोरी के वायरल ऑडियो मामले में पंचायत सचिव निलंबित, डीएम के निर्देश पर हुई कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.