Kanpur Crime News: कर्ज ने बना दिया पत्नी और बेटी का कातिल, खुद भी की जान देने की कोशिश, जानिए इसके पीछे क्या रही वजह

Kanpur News : यूपी के कानपुर जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां जनपद के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी में एक व्यक्ति ने कर्ज के चलते पहले अपनी 4 साल की मासूम बेटी और पत्नी को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद भी अपने आपको चाकू मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। । जानिए इस घटना के पीछे क्या रही असली वजह।

घर का मंजर खौफनाक था

जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाला पूरा मामला कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां स्थित कांशीराम काॅलोनी का है। जहां 40 वर्षीय अनुज जायसवाल पिछले 4 साल से अपनी पत्नी और बच्ची के साथ रहता था और जिसकी घर के पास ही किराने की दुकान भी है। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही अनुज के मकान का दरवाजा नही खुला था। यह देखकर सभी लोग काफी परेशान हो गए। दरवाजा भी खटखटाया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। इसके बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने किसी तरह दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर कमरे के अंदर का जो मंजर था, वह देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। जहां अर्जुन जमीन पर घायल पड़ा हुआ था और साथ में उसकी पत्नी निशा व बेटी आसवी के शव भी पड़े हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल अर्जुन को कांशीराम अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। जहां उसकी हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया।

यह भी पढ़े - अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज

सुसाइड नोट से खुला मौत का राज

इस पूरे मामले पर डीसीपी पूर्वी एसके सिंह का कहना है कि 112 पर सूचना आई थी कि कांशीराम काॅलोनी में जो लोग रहते हैं, वह कल से नहीं दिख रहे हैं। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। जहां मौके से एक बच्ची और महिला का शव मिला। घर के अंदर महिला का पति भी घायल अवस्था में मौजूद था। पुलिस जांच में पता चला है, कि उसने अपनी पत्नी और बच्ची की गला दबाकर हत्या की है। उन दोनों को मारने का क्या कारण रहा है, इसकी जांच की जा रही है। बताया गया कि एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि घायल अर्जुन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के संबंध में फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है, जो मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाएगी। घटना स्थल पर मिले सुसाइड नोट से सामने आया है, कि कर्ज के चलते उसने यह कदम उठाया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है, 'मैं जीना चाहता था पर कर्जगिरों ने जीने नहीं दिया, कर्ज था पर इतना नहीं कि मैं दे ना पाऊं, पर समय नहीं दिया, मैं मजबूर होकर आत्महत्या परिवार के साथ कर रहा हूं, इसमें किसी की गलती नहीं सिर्फ वजह मैं हूं, भगवान सबको खुश रखें।'

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.