- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- टीचर और छात्र की लवचैटिंग का मामला: शिक्षिका के साथ मिली अश्लील चैट और तस्वीर, पिता बोले- पूजा नहीं
टीचर और छात्र की लवचैटिंग का मामला: शिक्षिका के साथ मिली अश्लील चैट और तस्वीर, पिता बोले- पूजा नहीं कर पाता बेटा
कानपुर में टीचर और छात्र की लवचैटिंग का मामला। शिक्षिका के साथ अश्लील चैट और तस्वीर मिली। छात्र के पिता का आरोप है कि उसका ऐसा ब्रेन वॉश किया गया कि अब वह पूजा नहीं करता।
कानपुर: कैंट थानाक्षेत्र के ईसाई स्कूल में शिक्षिका और हाईस्कूल के छात्र के लव चैटिंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। छात्र के मोबाइल में शिक्षिका के साथ अश्लील चैट और तस्वीर मिली हैं। छात्र के पिता का आरोप है कि उसका ऐसा ब्रेन वॉश किया गया कि अब वह पूजा नहीं करता। उसे मंदिर की घंटी से नफरत हो गई है।
छात्र के पिता ने कहा कि कैंट थाने में तहरीर दी और मोबाइल के सारे सबूत भी पुलिस को दे दिए हैं। इसके बावजूद पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है, जबकि फोटो वीडियो और चैट से साफ समझ में आ रहा है कि शिक्षिका ने बच्चों को प्रेमजाल में फंसाया है। इसके बावजूद पुलिस और सबूत मांग रही है। इतने दिनों से उसकी केवल जांच चल रही है।
शिक्षिका का आरोप, छात्र ने मोबाइल हैक किया
शिक्षिका ने भी आरोप लगाया कि छात्र ने उसका मोबाइल हैक कर लिया था। इसके बाद उसने खुद से यह मैसेज और फोटो ले ली है। वहीं पिता का आरोप था कि पुलिस ने कई बार थाने बुलाकर स्कूल वालों से बातचीत कराई। थाने में वह अकेले और स्कूल की तरफ से कई शिक्षक आए थे।
जांच जारी, कार्रवाई होगी
पुलिस इस मामले में अभी जांच चलने की बात कह रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। पिता का आरोप है कि सारे सुबूत देने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
