Kanpur News: डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, गुपचुप अंतिम संस्कार की कोशिश पर पुलिस ने रुकवाया

कानपुर: कानपुर के बिधनू इलाके में डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पति गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने जा रहा था, लेकिन पिता को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को घाट से उठवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिधनू के छोटी बकौली निवासी राम मिलन की 27 वर्षीय पत्नी रिया उर्फ प्रिया गर्भवती थीं। उनकी पहले से दो बेटियां हैं। प्रसव पीड़ा होने पर पति ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 19 फरवरी को उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन जच्चा-बच्चा की तबीयत बिगड़ने लगी।

यह भी पढ़े - कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल

बच्ची की मौत के बाद परिजन रिया को उर्सला अस्पताल, फिर हैलट अस्पताल ले गए, जहां शनिवार रात उसकी भी मौत हो गई।

पिता को हुआ शक, पुलिस को दी सूचना

रविवार को राम मिलन पत्नी का अंतिम संस्कार करने के लिए बरनाव घाट पहुंचे। इसी दौरान रिया के पिता, भेलसा भीतरगांव निवासी शिव कुमार, पुलिस और अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचे और शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शिव कुमार का कहना है कि बेटी की मौत संदेहास्पद है और इसलिए बिना किसी को बताए उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पांच साल पहले राम मिलन ने उनकी बेटी से घर से ले जाकर शादी की थी।

बिधनू पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच बदल जाएगी ग्लोबल क्रिकेट ट्रेनिंग की दिशा; काबुनी ने शेन वॉटसन को बनाया सुपर कोच
मुंबई, 16अप्रैल, 2026 : क्रिकेट ट्रेनिंग को नए तरीके से पेश करने वाले एआई आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म, काबुनी ने...
ऑफ-स्क्रीन दोस्ती, ऑन-स्क्रीन टकराव: सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल कलाकारों ने करुणा पांडे और मुस्कान बामने के रिश्ते पर विचार साझा किए
त्यौहारों पर सोना खरीदना हुआ और आसान, कम कीमत में मिलेंगी ढेरों डिज़ाइन्स
एपैरल ग्रुप के ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर
‘राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.