दो बहनों की हत्या कर लटकाया, आरोप- गैंगरेप कर अश्लील वीडियो बनाए, पूरे इलाके में पीएसी तैनात

Kanpur News : कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ बुधवार देररात दुपट्टे के सहारे दो नाबालिक लड़कियों के शव पेड़ से लटकते मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। जिसके बाद परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। 

बता दें की घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बरौली गांव में राजा सिद्दीकी का ईंट भट्टा है। हमीरपुर के सिसोलर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अभिमन्यु (काल्पनिक नाम) और अमित कुमार (काल्पनिक नाम) बरौली गांव स्थित ईंट भट्टे में मजदूरी करते हैं। दोनों ही परिवार समेत ईंट भट्टे में रहते हैं। अभिमन्यु के 16 वर्षीय बेटी और अमित की 14 वर्षीय बेटी के शव बुधवार रात ईंट भट्टे के पास लगे बेर के पेड़ से लटकते मिले हैं। शव मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया।जिसके बाद बेटियों का शव देख कर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जिसके बाद शव मिलने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ दोनों शवों को फंदे से उतारा। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकट्ठे किए। वहीं, स्थानीय लोग दबी जुबान में नाबालिकों से छेड़छाड़ होने की बात कर रहे हैं। मृतक लड़कियों के परिजनों का कहना है कि दोनों ही बच्चियां शाम से लापता थीं। उनकी तलाश की जा रही थी, परिजनों से कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया है। 

वही इस पूरे मामले पर डीसीपी दक्षिण रविंद्र कुमार के मुताबिक घाटमपुर के बरौली गांव में एलआईसी ईंट भट्टा है। घाटमपुर पुलिस को सूचना मिली कि दो लड़कियां पेड़ से लटकी मिली हैं। पुलिस फोर्स फौरन मौके पर पहुंची, वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शव को वीडियोग्राफी के साथ शव को फंदे से उतारा गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

सन नियो के नए शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का पहला प्रोमो जारी, वैदेही की प्रेरणादायक कहानी ने जीता दिल सन नियो के नए शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान’ का पहला प्रोमो जारी, वैदेही की प्रेरणादायक कहानी ने जीता दिल
मुंबई। भावनात्मक और पारिवारिक कहानियों के लिए मशहूर सन नियो जल्द ही अपना नया प्रेरणादायक शो ‘थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा...
‘फूल पिशी ओ एडवर्ड’ को मिल रहा दर्शकों का जबरदस्त प्यार, कई शहरों में एडवांस बुकिंग हाउसफुल के करीब
गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आशीर्वाद के साथ ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज़ डेट घोषित, 10 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़
महंगी दवाओं से राहत, 10 लाख मरीजों ने बचाए 128 करोड़ रुपये
स्टार प्लस का रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैराब’ आज से, दर्शकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.