कन्नौज में सनसनीखेज वारदात: टाइल लगाने पहुंचे मजदूरों ने महिला की हत्या कर घर लूटा, बेटी को बंधक बनाया

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुतुलुपुर मोहल्ले में सोमवार को टाइल लगाने का काम कर रहे मजदूरों ने महिला की हत्या कर उसकी बेटी को बंधक बना लिया और घर में लूटपाट की। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि जसवंत नाम का मिस्त्री अपने भतीजे और अन्य मजदूरों के साथ सुनीता नामक महिला के घर में टाइल लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान उन्होंने महिला की हत्या कर दी और उसकी बेटी कोमल के हाथ-पैर बांधकर घर में लूटपाट की।

कोमल ने पुलिस को बताया कि वह नीचे मजदूरों को फोन पर बातें करते सुन रही थी। तभी उसकी मां सुनीता वहां पहुंचीं। आरोप है कि मजदूरों ने मिलकर मां की हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर पूरे घर से सामान लूट लिया।

कोमल ने बताया कि किसी तरह उसने मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी मजदूर मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए और पुलिस को सूचना दी। घायल कोमल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत कई अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से बातचीत की। एसपी ने बताया कि तिर्वा के बलरामपुर गांव निवासी अभियुक्त जसवंत और उसके भतीजे के मोबाइल फोन बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं और छापेमारी जारी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम बलिया: सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, रेलकर्मी की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
बांसडीह, बलिया: बांसडीह-बलिया मार्ग पर शनिवार की देर रात बभनौली पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे...
बलिया: दूसरी शादी के लिए जा रहे दूल्हे को पहली पत्नी ने रास्ते में रोका, बीच सड़क हुई मारपीट और हंगामा
बलिया: शिवबचनी देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर पांच जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने का संकल्प
बलिया: स्कूल से टीसी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी 18 दिन से लापता, पिता ने एसपी से लगाई गुहार
बलिया: घर के दरवाजे पर चढ़कर परिवार से मारपीट, पति का हाथ टूटा; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.