Kannauj News: कोचिंग टीचर ने छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, नाबालिग से हैवानियत की हद पार

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कोचिंग टीचर ने 13 वर्षीय छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा जब घर लौटी तो गुमसुम रहने लगी, और उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर पीड़िता ने परिजनों को आप बीती बताई। शरीर पर हैवानियत के निशान दिखाए तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता ने कोचिंग टीचर के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।

शिक्षक ने किया नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म 

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले किसान की बेटी 7वीं क्लास की छात्रा है। पूरन नगर सारोतोप निवासी ऋषभ दुबे घर में कोचिंग क्लासेज चलाता है। आरोप है कि बीते 13 फरवरी को पीड़िता सभी बच्चों के साथ कोचिंग पढ़ने गई थी। कोचिंग क्लास खत्म होने के बाद सभी बच्चों की छुट्टी कर दी। टीचर ने छात्रा को रोक लिया, और कमरे में बंधक बनाकर रेप किया।

तबीयत बिगड़ने पर खुला राज 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसने बेटी के हैवानियत की शरीर पर कई जगह काटने और खरोच के निशान हैं। उसने बेटी को किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद उसने खाना-पानी छोड़ दिया, और डरी सहमी रहने लगी। जिसकी वजह से उसकी हालत बिगड़ गई, मेडिकल उपचार के बाद पीड़िता की हालत में सुधार आया है।

शिक्षक के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज 

सदर कोतवाली प्रभारी विष्णुकांत तिवारी के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के दिन से आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री बुंदेली शेफ सीज़न-4: क्वार्टर फिनाले के बाद 11 प्रतिभागी सेमीफाइनल में पहुंचे, नैन्सी शिवहरे को वाइल्ड कार्ड एंट्री
छतरपुर। बुंदेलखंड 24x7 द्वारा आयोजित 'बुंदेली शेफ सीज़न-4' के क्वार्टर फिनाले का आयोजन 29 जुलाई को किया गया। प्रतियोगिता के...
बलिया: युवती से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध पर मारपीट; मुकदमा दर्ज
'ज़्यादा बाग़ी' या सिर्फ़ गलत समझी गई पीढ़ी? जेन ज़ी की सोच को दिखाएगा स्टार प्लस का 'ये फितूर तेरा'
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया 10 साल के लाइफ कवर का नया विकल्प, कम प्रीमियम में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा
'परफेक्ट हीरो का दौर खत्म हो रहा है': 'ये फितूर तेरा' के ईशान धवन ने जेन ज़ी की सोच पर रखी राय
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.