Kannauj News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, डंपर की चपेट में आने से बस चालक की मौत, कई घायल

कन्नौज, सौरिख। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में बस चालक की जान चली गई, जबकि कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना सकरावा थाना क्षेत्र के किलोमीटर 147 पर हुई, जब चालक बस रोककर लघुशंका कर रहा था। तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचलते हुए खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी।

रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी शंकर लाल (36) पुत्र रामदीन, अपने साथी चंद्रशेखर पुत्र कृष्ण लाल के साथ अमेठी से स्लीपर बस लेकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही बस किलोमीटर 147 पर पहुंची, शंकर लाल ने बस रोककर लघुशंका के लिए नीचे उतरना चाहा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने शंकर लाल को कुचल दिया और बस से जा टकराया।

यह भी पढ़े - कन्नौज में बीईओ निलंबित, बिना मान्यता स्कूल संचालन पर कार्रवाई न करने का आरोप

चालक की मौत और घायलों की स्थिति

हादसे में शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। बस में मौजूद सहचालक चंद्रशेखर, अंकित कुमार (मिश्रीपूर्वा, अयोध्या), कुमारी श्वेता ओझा (बाराबंकी), हनुमान दत्त सिंह (अयोध्या), डंपर चालक राघवेंद्र और भरत समेत कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह और थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने शंकर लाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य गंभीर घायलों को मिनी पीजीआई सफाई और मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।

परिवार में मातम और केस दर्ज

चालक शंकर लाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उपनिरीक्षक राधे कृष्ण पांडेय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई शिव कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.