Kannauj Crime News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नेशनल हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

छिबरामऊ, कन्नौज। कोतवाली छिबरामऊ के गांव सलेमपुर निवासी 28 वर्षीय शशि कुमार सोमवार को मजदूरी पर खेत में आलू रखवाने गए थे। वह रात को वापस घर जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास रात 9.30 बजे करीब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने पैदल जा रहे शशि कुमार को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद शशि कुमार घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने परिजन को हादसे की जानकारी दी। मां चंपा देवी ने नगला दिलू स्थित 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि शशि कुमार मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। करीब तीन वर्ष पहले पत्नी छोड़कर चली गई। दो बच्चे घर पर रह गए। एक बच्चे को पत्नी साथ ले गई।

यह भी पढ़े - सीएम योगी का बड़ा फैसला: 76 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेगा अपना भवन, प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल पर जोर

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.