Jaunpur Murder: जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, दूसरा घायल, प्रधान पति हिरासत में

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रधान पति अधिवक्ता को हिरासत में लिया है ।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में ऊंचनी कला गांव के प्रधान पति सुशील यादव एडवोकेट व संजय उर्फ मुन्ना सिंह (55) व प्रताप सिंह (52) पूर्व प्रधान के बीच जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर चार दिन पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। आज शाम छह बजे नंदगंज चौराहे पर दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई , इसके बाद सुशील यादव पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे मुन्ना सिंह व प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची मडियाहू पुलिस दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू लाया। जहां से चिकित्सकों ने संजय सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को मृत घोषित कर दिया । गंभीर रूप से घायल प्रताप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया है। अधिवक्ता सुशील यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए जयदीप अहलावत ने ‘पाताल लोक सीजन 2’ के लिए जीता आईफा डिजिटल अवॉर्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से नवाजे गए
मुंबई, नवंबर 2026। भारतीय मनोरंजन जगत में इन दिनों सशक्त, वास्तविक और किरदार-केंद्रित अभिनय को दर्शकों के प्यार के साथ-साथ...
अदाणी यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में 374 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 10 मेधावियों को पदक से नवाजा गया
“मेरे किरदार की सबसे बड़ी कमजोरी वे लोग हैं, जिनसे वह प्यार करता है; उन्हें कभी मना नहीं कर पाता”: अधिक मेहता
“अपने विचार साझा करना और सवाल पूछना जरूरी है, क्योंकि इससे हम एक-दूसरे को बेहतर समझ पाते हैं”: मनीष वाधवा
बलिया: स्कूल की छत पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कक्षा चार के छात्र की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.