जौनपुर: पराली जलाने पर दो किसानों पर लगा पांच हजार जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील और मडियाहू तहसील के दो किसानों पर खेत में पराली जलाने पर दो किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपए के हिसाब से पांच हजार रुपये जुर्माना लगा है। उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉक्टर रमेश चंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शाहगंज तहसील क्षेत्र के पनौली गांव निवासी किसान मुन्नीलाल ने अपने खेत में धान के फसल का विशेष जला दिया, इसके साथ ही जिले के मडियाहू तहसील क्षेत्र के ग्राम गोठाव गांव निवासी किसान राम प्रसाद सिंह ने अपने खेत में धान के अवशेष की (पराली) को जला दिया।

दोनों प्रकरणों की जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया, जिसके आधार पर दोनों किसानों को ढाई- ढाई हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया जो राजकीय खजाने में जमा करने का आदेश हुआ है। यादव ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वह अपने खेतों में फसलों के अवशेष पराली को न जलाएं इससे खेत का नुकसान होता है और प्रदूषण फैलता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.