Jaunpur News: हाईवे पर सफाई कर रही महिलाओं को इनोवा ने रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सफाई का काम कर रही महिला मजदूरों को तेज रफ्तार इनोवा कार ने टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डिवाइडर तोड़कर महिलाओं को रौंदा

सिंगरामऊ के मिश्रौली गांव के पास लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर डिवाइडर की सफाई का कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे, वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए सफाई कर रही महिला मजदूरों को टक्कर मारती चली गई। इसके बाद कार दूसरे डिवाइडर से टकराकर फंस गई। हादसे के बाद कार में सवार लोग तुरंत मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े - जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : तीन आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

दो महिलाओं की मौत, एक की हालत नाजुक

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल महिलाओं को सीएचसी बदलापुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 40 वर्षीय जड़ावती देवी (पत्नी: जेठू राम निषाद, निवासी: तुरकौली, थाना: आसपुर देवसरा) और 42 वर्षीय शारदा देवी (पत्नी: श्याम बहादुर, निवासी: तमरसेपुर, थाना: चांदा) की मौत हो गई।

वहीं, राम अवध की पत्नी रीता निषाद (निवासी: अतरौरा मीरपुर) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज सीएचसी बदलापुर में जारी है।

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कर रही जांच

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इनोवा कार को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.