Jaunpur News: ट्रक को ओवरटेक करने में हुई भीषण टक्कर, छत्तीसगढ़ के चार श्रद्धालुओं की मौत, 9 घायल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से वाराणसी जा रही एक पर्यटक बस ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पास से गुजर रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह दुर्घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। बस में छत्तीसगढ़ के करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। मृतकों की पहचान आशा (30), गुलाबो (28), रेखा (55) और दीपक ठाकुर (35) के रूप में हुई है। वहीं घायलों में तुलसी (50), सुमेश (25), लखन दास (65), सदा मंडल (40), बीरेन मंडल (65), सीमा दास (40) और गीता साहू (38) शामिल हैं।

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ और जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रा मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मामूली रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बस और ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बचे यात्रियों के लिए पुलिस लाइन में भोजन और आवास की व्यवस्था की गई, जबकि बाकी श्रद्धालुओं को प्रशासन ने एक अन्य बस से छत्तीसगढ़ भेज दिया।

प्राथमिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.